आगरा, अक्टूबर 23, 2026: मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत ने आज आगरा में मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, (दूसरी मंजिल, शांति मधुबन प्लाजा) में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी एवं ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की।
इन ओपीडी सेवाओं का शुभारंभ मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ - डॉ. रमनीक महाजन तथा ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट - डॉ. सार्थक गुप्ता की उपस्थिति में किया गया।
डॉ. रमनीक महाजन और डॉ. सार्थक गुप्ता हर महीने के तीसरे शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मैक्स पेशेंट असिस्टेंस सेंटर, आगरा में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीज प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप के लिए विशेषज्ञों से परामर्श ले सकेंगे।
इस अवसर पर मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चेयरमैन एवं रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के चीफ - डॉ. रमनीक महाजन, ने कहा, “जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में दर्द, अकड़न, सूजन, जोड़ का अस्थिर होना और चलने-फिरने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आर्थराइटिस यानी गठिया उम्र बढ़ने के साथ जोड़ों में होने वाले घिसाव या सूजन संबंधी स्थितियों के कारण हो सकता है। चोट लगने के बाद भी पोस्ट-ट्रॉमैटिक आर्थराइटिस विकसित हो सकता है। गंभीर गठिया से पीड़ित उपयुक्त मरीजों के लिए रोबोटिक तकनीक की सहायता से की जाने वाली जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सर्जिकल प्लानिंग और इम्प्लांट की सटीक पोजीशन निर्धारित करने में मदद करती है। वहीं, घुटने, कंधे और अन्य जोड़ों की खेल संबंधी चोटों का इलाज मिनिमली इनवेसिव आर्थ्रोस्कोपी से किया जा सकता है। इन तकनीकों से छोटे चीरे, टिशूस को कम नुकसान और सर्जरी के बाद कम दर्द जैसे लाभ मिल सकते हैं। इससे मरीजों के रिहैबिलिटेशन में मदद मिलती है, जोड़ों की कार्यक्षमता बेहतर होती है और जीवन की गुणवत्ता में सुधार आ सकता है।”
मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत के ऑर्थोपेडिक्स एवं जॉइंट रिप्लेसमेंट विभाग के एसोसिएट कंसल्टेंट - डॉ. सार्थक गुप्ता, ने कहा, “रोबोटिक्स और कंप्यूटर-नेविगेटेड जॉइंट रिप्लेसमेंट जैसी आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से सर्जरी के दौरान सटीकता बढ़ी है, जिससे मरीजों के उपचार के परिणाम बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इन एडवांस्ड तकनीकों में मरीज की सुविधा और सुरक्षित रिकवरी पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इससे सर्जरी के बाद होने वाली परेशानी कम करने, जल्द स्वस्थ होने और बेहतर परिणाम प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। आगरा में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं का विस्तार करते हुए हमें खुशी हो रही है। इससे क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार सुविधाएं अपने शहर के करीब उपलब्ध हो सकेंगी।”
मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, साकेत पेशेंट सेंट्रिक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का उपयोग करने और विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए सहयोग को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


0 Comments